होम लॉकडाउन की अफवाह के बाद फिर शुरू हुआ पलायन,
लॉकडाउन की अफवाह के बाद फिर शुरू हुआ पलायन,
क्या फिर से हो सकता है लॉकडाउन ? इस तरह से सवाल और एक महीने का लॉकडाउन हो सकता है जैसी अफवाहों के चलते एक बार फिर से राष्ट्रीय राजधानी से प्रवासियों का पलायन शुरू हो गया है। हाल ही में सभी ने देखा था कि देशव्यापी लॉकडाउन के बाद शहरों में फंसे हुए प्रवासियों ने अपने घरों की तरफ जाना शुरू कर दिया था और यह आजादी के बाद का सबसे बड़ा पलायन माना जा रहा था।इस पलायन को देखते हुए सरकारों ने प्रवासियों को भेजना का जिम्मा उठाया और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और बसों के जरिए उन्हें उनके गृह राज्य तक पहुंचाया। लेकिन बाद में जब लॉकडाउन में ढील दी गई तो उद्योगों को फिर से शुरू करने के लिए जो श्रमबल की आवश्यकता थी वो मौजूद नहीं थी क्योंकि कोरोना महामारी और लॉकडाउन ने उन्हें इतना ज्यादा परेशान कर दिया था कि वह बड़े-बड़े शहरों को छोड़ अपने गांव जाने के लिए मजबूर हो गए थे। अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार दोपहर तक 175 रोडबेज बसों के जरिए 6,000 से अधिक प्रवासी मजदूर कौशांबी डिपो से जा चुके थे। जबकि रविवार का आंकड़ा तो और भी बड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 23,000 मजदूर 698 बसों की मदद से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के लिए निकल चुके थे। दोबारा शुरू हुए पलायन के पीछे की वजह एक महीने के लिए फिर से होने वाले लॉकडाउन की अफवाह को बताया जा रहा है। अफवाह इसलिए क्योंकि सरकार द्वारा इस विषय को लेकर कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।