होम कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत देती है यूपी की ये रिपोर्ट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 15, 2020 07:47 PM

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत देती है यूपी की ये रिपोर्ट

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत देती है यूपी की ये रिपोर्ट

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत देती है यूपी की ये रिपोर्ट

 देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन यूपी से इस महामारी के बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 5064 एक्टिव केस हैं जबकि 8610 लोग अबतक पूर्णत: ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इस प्रकार हमारा रिकवरी का प्रतिशत 61% से भी अधिक हो गया है। वहीं 417 मरीजों की अब तक इस संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में इस समय 5081 लोगों को रखा गया है और इनका उपचार भी वहां जारी है। रविवार को प्रदेश में 13 हज़ार 388 सैंपल की जांच की गई और अब तक प्रदेश में 4 लाख 66 हज़ार 81 सैंपल की जांच की जा चुकी है। पूल सैंपलिंग के अंतर्गत 5-5 सैंपल के 1237 पूल लगाए गए, जिसमें से 201 लोग पॉज़िटिव पाए गए और 10-10 सैंपल के 98 पूल लगाए गए, जिसमें से 20 सैंपल पॉज़िटिव पाए गए।

आरोग्य सेतु एप का उपयोग लगातार प्रदेश में किया जा रहा है। इसी क्रम में अबतक हम राज्य मुख्यालय से 81 हज़ार 339 लोगों को फोन कॉल कर चुके हैं, जिन्हें आरोग्य सेतु एप से अलर्ट जनरेट हुआ है। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक 16 लाख 46 हज़ार 312 कामगारों और श्रमिकों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जिनमें से 1455 लोगों में उन्हें कोई ना कोई लक्षण दिखाई दिए हैं। सर्वेलेंस का कार्य करते हुए अब तक 17 हज़ार 695 इलाकों में 92 लाख 9 हज़ार 680 घरों का सर्वेलेंस किया गया, जिसमें 4 करोड़ 69 लाख 53 हज़ार 258 लोग रहते हैं।

मेरठ में फूटा कोरोना बम

  • मेरठ में एक दिन में 37 मरीज मिलने के बाद सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। 24 घंटे में 64 केस मिले हैं। कल भी यहां पर 27 केस मिले थे।
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)