होम LNJP अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अमित शाह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 15, 2020 07:36 PM

LNJP अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अमित शाह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

LNJP अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अमित शाह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

LNJP अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अमित शाह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कोविड-19 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की. केंद्रीय गृह मंत्री ने राजधानी दिल्ली के सभी करोना अस्पतालों के कोरोना वार्ड में सीसीटीवी लगाए जाने और मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टर और नर्सों की भी साइको सोशल काउंसलिंग कराए जाने के निर्देश दिए.

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अचानक शाम लगभग 4:15 बजे लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचे. अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने तमाम वरिष्ठ डाक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की और इस बैठक के दौरान कोरोना से निपटने के लिए उचित दिशा निर्देश भी दिए.

बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली के मुख्य सचिव को राजधानी के प्रत्येक कोरोना अस्पताल के कोरोना वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए जिससे वहां की अच्छी तरीके से मॉनिटरिंग की जा सके और मरीजों की समस्याओं का भी निदान हो सके. ध्यान रहे कि लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल समेत अनेक अस्पतालों से मरीज अपने मोबाइल संदेशों के जरिए अनेक बार यह बता चुके हैं कि अस्पताल में अनेकों कुव्यवस्थाएं हैं और कई बार शिकायत भी रही है कि डॉक्टर मरीजों का इलाज समुचित तरीके से नहीं कर रहे हैं. लिहाजा केंद्रीय गृह मंत्री ने राजधानी के प्रत्येक कोरोना अस्पताल में अब सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं जिससे यदि कोई भी समस्या मरीजों को उत्पन्न होती है तो उसका रिकॉर्ड सामने आ सके. साथ ही उस मामले में समुचित तरीके से कार्रवाई की जा सके.

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली के मुख्य सचिव को इन अस्पतालों में मरीजों को खाना उपलब्ध कराने वाली कैंटीन की एक वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने का भी निर्देश दिया ताकि एक कैंटीन में संक्रमण हो जाए तो दूसरी कैंटीन से मरीजों को निर्बाध रूप से भोजन प्राप्त होता रहे.

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने बैठक के दौरान कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों और नर्सों को भी इस लड़ाई में योगदान के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद कुछ वरिष्ठ नर्सों और अन्य कर्मियों से बातचीत भी की.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)