होम योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- सरकारी नौकरियों के भर्ती प्रक्रिया में है भारी भ्रष्टाचार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 15, 2020 07:31 PM

योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- सरकारी नौकरियों के भर्ती प्रक्रिया में है भारी भ्रष्टाचार

योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- सरकारी नौकरियों के भर्ती प्रक्रिया में है भारी भ्रष्टाचार

योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- सरकारी नौकरियों के भर्ती प्रक्रिया में है भारी भ्रष्टाचार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की पृष्ठभूमि में सोमवार को दावा किया कि राज्य में सरकारी नौकरियों के भर्ती तंत्र में भारी भ्रष्टाचार है और अब युवा बदलाव करके ही दम लेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उप्र में भर्तियों के तंत्र में भारी भ्रष्टाचार है। धांधली, गलत नियमों, सामाजिक न्याय में कटौती व भर्ती माफियाओं के चलते भर्तियां रद्द हो जाती हैं या अदालतों में लटक जाती हैं।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘अब युवाओं ने ठाना है वे चुप नहीं बैठेंगे। वे भर्ती व्यवस्था में बदलाव करके दम लेंगे।’’ गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंद्ध शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अनामिका शुक्ला नामक महिला के नाम पर एक महिला के प्रदेश के कई जिलों में नौकरी करने का मामला सामने आया है।इसके अलावा, कई अन्य कथित गड़बड़ियों की बात भी सामने आई है। उप्र सरकार ने मामले की एसटीएफ जांच का फैसला किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)