होम धमाकेदार मानसून के लिए तैयार रहिये
धमाकेदार मानसून के लिए तैयार रहिये
मानसून की शुरुआत हो चुकी है। आज कई राज्य तेज बारिश से तरबतर हो गए। अब मानसून की धमाकेदार और मूसलाधार बारिश के लिए तैयार हो जाइये क्योंकि अगले दो से तीन दिन देश के कई राज्यों को मौसम का सख्त मिजाज झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने चेताया है कि 18 जून तक देश के करीब एक दर्जन राज्यों में भारी से भी भारी बारिश होने की संभावना है। तेज हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली भी गड़गड़ा सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम #Monsoon को आगे बढ़ाने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हो रही हैं। यह मानसून उत्तर अरब सागर, गुजरात राज्य, पूरे दीव के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।