होम BS येदियुरप्पा ने शिवमोगा हवाईअड्डा परियोजना का किया शिलान्यास, 220 करोड़ रुपए है
BS येदियुरप्पा ने शिवमोगा हवाईअड्डा परियोजना का किया शिलान्यास, 220 करोड़ रुपए है
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने राजनीतिक गढ़ शिवमोगा में बनने वाली हवाईअड्डा परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना की अनुमानित लागत 220 करोड़ रुपये है। इस मौके पर येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘शिवमोगा में हवाईअड्डे का निर्माण अब वास्तव में पूरा होने जा रहा है। यह यहां के लोगों के सपने पूरा करने वाला है। इसकी योजना तब बनी थी जब मैं उप मुख्यमंत्री था। जब मैं पूर्व में मुख्यमंत्री था तब ठेके से जुड़े मुद्दे और बाद में दूसरी सरकार की अनिच्छा के कारण यह परियोजना परवान नहीं चढ़ सकी।’’ मुख्यमंत्री इस शिलान्यास कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। येदियुरप्पा शिकारीपुरा से विधायक हैं जबकि उनके बेटे बी. वाई. राघवेंद्र शिवमोगा से लोकसभा सांसद हैं। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संभागीय कार्यालय का भी उद्धाटन किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।