होम चेन्नई में 12 दिनों के लिए फिर से लगाया जाएगा लॉकडाउन: पलानीस्वामी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jun 15, 2020 07:26 PM

चेन्नई में 12 दिनों के लिए फिर से लगाया जाएगा लॉकडाउन: पलानीस्वामी

चेन्नई में 12 दिनों के लिए फिर से लगाया जाएगा लॉकडाउन: पलानीस्वामी

चेन्नई में 12 दिनों के लिए फिर से लगाया जाएगा लॉकडाउन: पलानीस्वामी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को कहा कि चेन्नई और आसपास के इलाकों में 19 जून से 30 जून तक फिर से लॉकडाउन लगाया जाएगा, और उस दौरान अभी मिल रही रियायतों में कटौती की जाएगी। यहां कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक विशेषज्ञ पैनल के साथ बैठक के बाद पलानीस्वामी ने कहा कि लॉकडाउन चेन्नई और ग्रेटर चेन्नई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कई क्षेत्रों में लागू होंगे।ये क्षेत्र तिरुवल्लूर, चेंगलपेट और कांचीपुरम जिलों में पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि 12 दिन की अवधि के दौरान, केवल आवश्यक सेवाओं को कुछ तय प्रतिबंधों के साथ अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित लॉकडाउन 19 से 30 जून तक लागू रहेगा और दोनों रविवार (21 और 28 जून) को पूर्ण बंद लागू किया जाएगा, जिनमें कोई भी छूट नहीं दी जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)