होम सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोले राहुल गांधी- प्रतिभाशाली अभिनेता, बहुत जल्द चला गया

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2020 08:22 PM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोले राहुल गांधी- प्रतिभाशाली अभिनेता, बहुत जल्द चला गया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोले राहुल गांधी- प्रतिभाशाली अभिनेता, बहुत जल्द चला गया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोले राहुल गांधी- प्रतिभाशाली अभिनेता, बहुत जल्द चला गया

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है. सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाई है. फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे.

 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत तक शोक में डूबा हुआ है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया,'' मुझे सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में सुनकर दुख हो रहा है. एक युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता, बहुत जल्द चला गया. दुनिया भर में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है.''

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने सुशांत की मौत पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा,'' सुशांत सिंह राजपूत... एक उज्ज्वल युवा अभिनेता जल्द ही चला गया. उन्होंने टीवी और फिल्मों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. मनोरंजन की दुनिया में उनकी कामयाबी ने कई को प्रेरित किया और वह कई यादगार फिल्मों की याद अपने पीछे छोड़ गए. उनके निधन से स्तब्ध हूं . मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है. ॐ शांति.''

 

वहीं, राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा,'' हिंदी फ़िल्मों के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है. उनकी अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग क़ायल था. उनका यूं चले जाना पीड़ादायक है और यह फ़िल्मजगत के लिए एक बड़ा नुक़सान है. ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दे.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)