होम रूस में कोरोना वायरस का कहर, संक्रमितों की संख्या हुई 5 लाख के पार

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 11, 2020 07:12 PM

रूस में कोरोना वायरस का कहर, संक्रमितों की संख्या हुई 5 लाख के पार

रूस में कोरोना वायरस का कहर, संक्रमितों की संख्या हुई 5 लाख के पार

रूस में कोरोना वायरस का कहर, संक्रमितों की संख्या हुई 5 लाख के पार

रूस में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,779 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के कुल मामले 5,00,000 की संख्या पार कर गये। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश में वर्तमान में संक्रमण के कुल पुष्ट मामले 5,02,436 हैं, जिनमें से 6,532 लोगों की मौत हो गई है। रूस और विदेशों में विशेषज्ञों ने देश में संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की कम संख्या पर संदेह व्यक्त किया है। कुछ लोगों ने आरोप लगाए हैं कि राजनीतिक कारणों से संख्या में फेरबदल किया गया है।

हालांकि, रूस सरकार ने इन आरोपों से बार-बार इनकार किया है। पिछले महीने से लगभग हर दिन 9,000 नए मामले सामने आ रहे हैं, इसके बावजूद रूसी अधिकारियों ने मॉस्को सहित कई क्षेत्रों में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी है। देश में संक्रमण के कुल मामलों में करीब 40 प्रतिशत मामले अकेले मॉस्को में हैं और देश में हुई कुल मौतों में से करीब आधी मौतें यहीं हुई हैं। मॉस्को के मेयर ने मार्च के अंत से लागू घर में रहने के आदेश को इस सप्ताह हटा दिया। इसके अलावा मेयर ने कई तरह के व्यवसायों को भी हरी झंडी दे दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)