होम भाजपा और आप ने दिल्ली का किया बंटाधार, हालात बेकाबू: कांग्रेस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 11, 2020 06:51 PM

भाजपा और आप ने दिल्ली का किया बंटाधार, हालात बेकाबू: कांग्रेस

भाजपा और आप ने दिल्ली का किया बंटाधार, हालात बेकाबू: कांग्रेस

भाजपा और आप ने दिल्ली का किया बंटाधार, हालात बेकाबू: कांग्रेस

कांग्रेस ने दिल्ली में कोरोना वायरस के संकट से जुड़े हालात के नियंत्रण से बाहर होने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को भाजपा एवं आम आदमी पार्टी(आप) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस बड़े संकट के समय दोनों ने मिलकर दिल्ली का बंटाधार कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य आपात स्थिति है और ऐेसे में केंद्र व अरविंद केजरीवाल सरकार दोनों को अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और जांच की सुविधाएं बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर काम करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष दिल्ली की स्थिति पर दी गई याचिका का उल्लेख करते हुए दावा किया कि भाजपा और आप ने मिलकर दिल्ली को कोविड के समय ‘कुशासन’ का एक उदाहरण बना दिया है।गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 1501 नये मरीज सामने आने के साथ ही यहां इस महामारी के मामले बढ़कर 32000 हो गये। यहां अब तक 984 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। सिंघवी ने कहा, ‘‘ आज की स्थिति में अस्पतालों में बेड उपलब्ध नहीं है। पर्याप्त स्तर पर कोविड जांच नहीं हो रही है। शवों के अंतिम संस्कार के लिए कतार लगी हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी मांग है कि अस्पतालों के 70 फीसदी बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित होने चाहिए क्योंकि दिल्ली सरकार खुद कह रही है कि इस महीने और जुलाई में मामले बहुत बढ़ने वाले हैं।’’ सिंघवी के मुताबिक अगर हर 100 लोगों में से जांच में औसतन 27 के संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है तो आप जांच कम कैसे कर सकते हैं? अगर मामले बढ़ रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आप जांच सीमित करके स्थिति को झुठला देंगे। कई लैब को धमकी दी गई कि ज्यादा जांच नहीं की जाएं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर लोगों को अपने प्रियजनों के अंतिम संस्कार के लिए कतार लगानी पड़ेगी तो यह दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। हमारी मांग है कि अंतिम संस्कार के लिए अतिरिक्त जगह एवं सुविधाएं बढ़ाई जाए।’’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)