होम आंध्र प्रदेश में 5,429 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित, अबतक 2,968 मरीज हो चुके हैं ठीक

Alert Star Digital Team Jun 11, 2020 06:53 PM

आंध्र प्रदेश में 5,429 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित, अबतक 2,968 मरीज हो चुके हैं ठीक

आंध्र प्रदेश में 5,429 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित, अबतक 2,968 मरीज हो चुके हैं ठीक

आंध्र प्रदेश में 5,429 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित, अबतक 2,968 मरीज हो चुके हैं ठीक

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 182 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 5,429 हो गई। संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के साथ ही राज्य में संक्रमणमुक्त होने की घटती दर भी चिंता का कारण बनी हुई है। राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दो जून तक राज्य में संक्रमणमुक्त होने की दर 63.49 थी जो 11 जून को घटकर 53.67 हो गई है। वहीं, इस अवधि में संक्रमण के नए मामलों की संख्या में 1.06 प्रतिशत की वृ्द्धि हुई है। संक्रमण के कुल मामलों में 4,261 स्थानीय लोग, अन्य राज्यों से आए 971 लोग और विदेश से वापस आए 197 लोग शामिल हैं। बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 99 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 2,968 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी 2,381 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)