होम समुद्र सेतु अभियान के तहत ईरान से 233 भारतीयों को लेकर लौटा INS शार्दूल

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jun 11, 2020 06:55 PM

समुद्र सेतु अभियान के तहत ईरान से 233 भारतीयों को लेकर लौटा INS शार्दूल

समुद्र सेतु अभियान के तहत ईरान से 233 भारतीयों को लेकर लौटा INS शार्दूल

समुद्र सेतु अभियान के तहत ईरान से 233 भारतीयों को लेकर लौटा INS शार्दूल

भारतीय नौसेना के ‘समुद्र सेतु’ अभियान के तहत भारतीय नौसैनिक पोत शार्दूल द्वारा बृहस्पतिवार को 233 भारतीयों को ईरान से गुजरात लाया गया। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के चलते यात्रा प्रतिबंधों के कारण भारतीय नागरिक ईरान में फंसे थे। गुजरात में रक्षा जन संपर्क अधिकारी पुनीत चड्ढा ने बताया कि पोत इन 233 भारतीयों को लेकर ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह से आठ जून को रवाना हुआ था और बृहस्पतिवार को पोरबंदर पहुंचा। इन भारतीयों में से अधिकांश राज्य के वलसाड जिले के निवासी मछुआरे हैं। चड्ढा ने कहा, “पोत पोरबंदर बंदरगाह पर खड़ा है जहांयात्री उतरे। स्थानीय प्रशासन ने उन्हें उनके निवास स्थान पर भेजने के इंतजाम किए हैं।” उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पोत पर चढ़ने से पहले सभी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई और यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)