होम बिहार में कोरोना संक्रमण से अबतक 33 मरीजों की मौत, 5,364 व्यक्ति संक्रमित
बिहार में कोरोना संक्रमण से अबतक 33 मरीजों की मौत, 5,364 व्यक्ति संक्रमित
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अबतक 33 लोगों की मौत हुई है और मंगलवार को इससे संक्रमित मामले बढ़कर 5364 हो गये। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद एवं सारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही मंगलवार को प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 33 हो गयी। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 33 लोगों की मौत हुई है उनमें से बेगूसराय एवं खगडिया में 03-03, भोजपुर, पटना, सीतामढी, सिवान, वैशाली एवं सारण में दो-दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत शामिल है। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 188 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में मंगलवार को इसके कुल मामले बढ़कर 5364 हो गये।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।