होम पारले-जी ने तोड़ा 82 साल की बिक्री का रिकॉर्ड, यूजर बोले- ये बिस्किट नहीं इमोशन है
पारले-जी ने तोड़ा 82 साल की बिक्री का रिकॉर्ड, यूजर बोले- ये बिस्किट नहीं इमोशन है
घर-घर की पहचान बन चुकी पारले जी बिस्किट को लॉकडाउन के दौरान बेहद फायदा हुआ है. जहां कोरोना काल में सभी कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा है तो वहीं पारले-जी बिस्किट की इतनी अधिक बिक्री हुई है कि उसने पिछले 82 सालों का रेकॉर्ड तोड़ दिया है. इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि कोरोना काल में लोगों ने घर में पारले जी बिस्किट की इस्तेमाल किया. वहीं गरीबों और जरूरतमंदों में भी लोगों ने बिस्किट बांटा. सबकी पहली पसंद पारले जी बिस्किट रही. इसी वजह से कंपनी की सेल लॉकडाउन में काफी अच्छी रही.
इतिहास की सबसे अधिक बिक्री रही पारले की
सन 1938 से पारले लोगो का फेवरेट बना हुआ है. 82 साल से बिक रहे पारले के बिस्किट ने अब तक के इतिहास में सबसे अधिक बिक्री की है. पारले ने सेल्स नंबर तो नहीं बताए लेकिन पिछले 8 दश्को में ये 3 महीने का लॉकडाउन का वक्त काफी अच्छा साबित हुआ. कई यूजर्स ने तो यहां तक लिखा कि ये बिस्किट नहीं बल्कि इमोशन है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।