होम चम्पावत के 17 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हुए, अस्पताल से मिली छुट्टी
चम्पावत के 17 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हुए, अस्पताल से मिली छुट्टी
जिले के 17 और कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हो गए हैं। इन सभी 17 लोगों को डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम टीएस मर्तोलिया की मौजूदगी में जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनमें से ज्यादातर लोग मुंबई और महाराष्ट्र के हैं। इसी के साथ जिले के कुल 48 कोरोना पॉजिटिव में से अब तक 27 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
मुंबई से 24 मई को आए इन 17 लोगों को कई अन्य लोगों के साथ जवाहर नवोदय स्कूल में बनाये गए एकांतवास केंद्र में रखा गया था। 28 मई को इन लोगों के सैंपल लिए गए थे और 31 मई को इनके पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई थी। एक जून को पॉजिटिव आए इन लोगों को जिला अस्पताल के एकांतवास केंद्र में भेजा गया था।
उन्हें ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया है कि अब जिला अस्पताल में 12 लोग आइसोलेट किए गए हैं। सात लोग टनकपुर और एक व्यक्ति हल्द्वानी में आइसोलेट हैं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया है कि अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए सभी 17 लोग सात दिन के लिए गांव के स्कूल और उसके बाद सात दिन के लिए गृह एकांतवास में रहेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।