होम ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को कोरोना, मैक्स अस्पताल में भर्ती

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 9, 2020 07:29 PM

ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को कोरोना, मैक्स अस्पताल में भर्ती

ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को कोरोना, मैक्स अस्पताल में भर्ती

ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को कोरोना, मैक्स अस्पताल में भर्ती

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना हो गया है। दोनों को आज कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। दोनों ही लोगों को 4 दिन पहले साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कोरोनावायरस के लक्षण थे लेकिन उनकी मां में कोई लक्षण नहीं थे। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में सिंधिया कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। वह भाजपा के टिकट पर मध्य प्रदेश से राज्यसभा के उम्मीदवार भी हैं। राज्यसभा के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)