होम आंध्र प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के मामले 5,000 के पार, अबतक 77 मरीजों की मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 9, 2020 07:31 PM

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के मामले 5,000 के पार, अबतक 77 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के मामले 5,000 के पार, अबतक 77 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के मामले 5,000 के पार, अबतक 77 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 216 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 5,029 हो गई। इसके अलावा दो लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 77 पर पहुंच गई है। राज्य के कोविड कमान नियंत्रण केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों में कहा गया है कि एक ओर स्थानीय स्तर पर संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरे राज्यों से आ रहे लोग भी बड़े पैमाने पर संक्रमित पाए जा रहे हैं। ताजा कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य के 147 निवासी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आए 69 लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। राज्य में अबतक कुल 5,029 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें विदेश से लौटे 132 लोग शामिल हैं। राज्य के दो हॉटस्पॉट जिलों कृष्णा और अनंतपुरमू में बीते 24 घंटे के दौरान एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 77 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि 64 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद इस वायरस से उबर चुके लोगों की संख्या 2,775 हो गई है। 2,177 लोगों का अब भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)