होम बस्तरः नक्सल मिलिट्री प्लाटून को बड़ा झटका, 8 साथियों ने छोड़ा साथ
बस्तरः नक्सल मिलिट्री प्लाटून को बड़ा झटका, 8 साथियों ने छोड़ा साथ
सुकमा और बीजापुर में नक्सलियों के 8 साथियों ने संगठन की कार्यप्रणली से तंगआकर नक्सलवाद की राह छोड़ दी। आज नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले में 8 नक्सलियों से आत्मसमर्पण किया।
बीजापुर जिले में नक्सलियों की मिलिट्री प्लाटून को बड़ा झटका लगा है। यहाँ दो लाख के इनामी नक्सली ने समर्पण किया है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत माड़ डिविजनल कमेटी में सक्रिय दो लाख का इनामी मिलिट्री प्लाटून नम्बर 16 के राजू ओयाम उर्फ जयमन ओयाम निवासी बोड़गा,पटेलपारा थाना भैरमगढ़ ने जिले के पुलिस अधिकारियों के आत्मसमर्पण किया है।
समर्पित माओवादी वर्ष 2019 में ताकीलोड़ व बोड़गा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग की घटना में शामिल था। राजू के मुताबिक संगठन से नाता तोड़ने की असल वजह उपेक्षा रही है। उसका आरोप है कि नक्सली संगठन में उसके साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जाता था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।