होम जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने सरपंच की हत्या की निंदा की
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने सरपंच की हत्या की निंदा की
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मू ने अनंतनाग जिले में आतंकियों द्वारा एक सरपंच की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि घटना के पीछे जो लोग हैं, वे मानवता के दुश्मन हैं । इसे कायराना हरकत बताते हुए उन्होंने कहा कि 'जन प्रतिनिधि पर हमला लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है ।' मुर्मू ने कहा कि हत्या के लिए जिम्मेदार लोग इंसानियत के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए तमाम प्रयास किए जाएं। जिले के लारकीपुरा इलाके में कश्मीरी पंडित सरपंच और कांग्रेस के सदस्य अजय पंडिता की आतंकियों ने सोमवार को हत्या कर दी । मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।