होम विवाद खत्म! भारत और चीन के बीच तनाव खत्म होने के बढ़े आसार, पीछे हटी सेना
विवाद खत्म! भारत और चीन के बीच तनाव खत्म होने के बढ़े आसार, पीछे हटी सेना
चीन (China) और भारत के बीच बॉर्डर पर तनाव कम होने के आसार दिखने लगे है। दोनों देशों की सेना आपसी सहमति के बाद पीछे लौटने लगी है। पिछले एक महीने से भी ज्यादा दिनों से पूर्वी लद्दाख में दोनों देश की सेना LAC पर आमने-सामने खड़ी रही। हालांकि दोनों पक्षों में दो बार झड़पें की भी खबर की पुष्टि हुई है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर भी चला। लेकिन यह बातचीत बेनतीजा होने के बाद अब सेना के पीछे हटने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।दरअसल भारतीय सेना ने बॉर्डर के पास जब सड़क निर्माण कराने में जुटी थी,तभी चीन ने दखलंदाजी की। जिसके बाद जल्द ही झड़पें तक हुई। चीन पीपुल्स लिबेरशन आर्मी ने गलवान इलाका, पेट्रोलिंग प्वॉइंट 15 और हॉट स्प्रिंग इलाके से अपनी सेना और वाहनों को पीछे वापस बुला दिया है। जिसके बाद भारतीय सेना ने भी वापसी की है। दोनों देशों के बीच कोरोना काल में बढ़ते तनाव को देखते हुए कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मध्यस्थता की बात कही थी। जिसे भारत ने टुकरा दिया था। इधर दोनों देश ने उम्मीद जाहिर की है कि सीमा विवाद का हल बातचीत के द्वारा निकाला जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।