होम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jun 9, 2020 07:01 PM

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पिछले दिनों गले में दर्द व बुखार आने के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। इसके बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आज (मंगलवार) सुबह कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल ले लिए गए थे।

आज शाम को उनकी रिपोर्ट आ गई है। बता दें कि 51 वर्षीय मुख्यमंत्री केजरीवाल मधुमेह से भी पीड़ित हैं और वह रविवार दोपहर से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,007 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या करीब 30 हजार तक पहुंच गई। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण से अब तक 874 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली में 30 मई से छह जून के बीच 62 संक्रमितों की मौत हुई। इनमें से 27 की मौत पांच जून को हुई। इन मौतों की खबर सात जून को मिली। दिल्ली में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 1513 मामले तीन जून को आए थे।

दिल्ली में कोरोना विस्फोट का खतरा, जुलाई अंत तक 5.5 लाख केस: मनीष सिसोदिया

दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं शुरू हुआ है। यह जानकारी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी है। उप राज्यपाल अनिल बैजल द्वारा बुलाई गई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक से निकलने के बाद सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि राजधानी में अभी सामुदायिक प्रसार नहीं हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों को दिल्ली के लोगों के लिए आरक्षित करने के दिल्ली सरकार के फैसले को रद्द करने के अपने निर्णय पर विचार करने से उप उप राज्यपाल ने इनकार किया है। वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के जो नए मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से 50 फीसदी वैसे हैं जिनमें संक्रमण के स्रोत का पता नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)