होम खेलकूद से कोरोना को भगाएं विषय पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता
खेलकूद से कोरोना को भगाएं विषय पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता
शारीरिक शिक्षा और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही संस्था फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) कोरोना महामारी के दौरान बच्चों के लिए एक ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। आयोजन सचिव डा. चेतन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय यूनाइटेड अगेंस्ट कोरोना, एक्सप्रेस थ्रू स्पोर्ट्स रखा गया है जिसमें अलग-अलग उम्र के बच्चे खेलकूद से कोरोना को भगाएं विषय पर अपनी कल्पना शक्ति दिखाएंगे।
कोरोना के कारण जब बच्चों की खेलकूद और पढ़ाई आदि सभी गतिविधियां बंद हैं, ऐसे समय में पेफी इन बच्चों के लिए एक ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवा रही है। पेफी भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त संस्था है। डॉ चेतन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को घर में बैठे-बैठे खेलकूद से जोड़ना और इस कोरोना से कैसे लड़ना है, के बारे में जाग्रत करना है। इस प्रतियोगिता में कुल छह आयु वर्ग बनाए गए है और इसमें नर्सरी से प्रोफेशनल कलाकार भी भाग ले सकते है। हर ग्रुप में प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जायेंगे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून है। ग्रुप ए में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
इस ग्रुप का इंचार्ज बब्बू मान को बनाया गया है। ग्रुप बी में तीसरी कक्षा से छठी कक्षा तक के बच्चे शामिल होंगे। इस ग्रुप के इंचार्ज मनोज कुमार होंगे। ग्रुप सी में सातवीं कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा तक के बच्चे शामिल होंगे।
इस ग्रुप के इंचार्ज अमित चौहान होंगे। ग्रुप डी में दसवीं से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस ग्रुप के इंचार्ज पुनीत आर्या होंगे। डा. चेतन ने बताया कि स्पेशल चिल्ड्रन के लिए ग्रुप ई बनाया गया है जिसके ग्रुप इंचार्ज संदीप गुलिया होंगे। ग्रुप एफ में प्रोफेशनल/कलाकार भाग ले सकते हैं और इस ग्रुप के इंचार्ज पवन त्यागी होंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।