होम गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में पर्यावरण मंत्रालय ने दी जानकारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 8, 2020 08:41 PM

गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में पर्यावरण मंत्रालय ने दी जानकारी

गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में पर्यावरण मंत्रालय ने दी जानकारी

गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में पर्यावरण मंत्रालय ने दी जानकारी

केरल में गर्भवती हथिनी की मौत दुर्घटनावश हुई थी। मामले की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है। पर्यावरण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पटाखों से भरा फल किसी हाथी को मारने के लिए नहीं रखा गया था। बागवानी करने वाले कई लोग अपने खेतों में आने वाले जंगली सूअरों को रोकने के लिए इस तरह के फल रख देते हैं। हथिनी ने संभवत: गलती से इस तरह का फल खा लिया। हालांकि किसी भी जानवर को मारने के लिए इस तरह की अमानवीय योजना बनाना गैरकानूनी है और सरकार दोषियों पर कार्रवाई करेगी।

लोग कर रहे हैं मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

केरल के साइलेंट वैली वन की हथिनी ने पटाखों से भरा फल खा लिया था, जिससे उसका जबड़ा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण खाने-पीने में असमर्थ हथिनी ने हफ्तेभर बाद वेल्लियार नदी में जान गंवा दी थी। वह कर्इ दिनों तक पानी में मुंह डाले खड़ी रही ताकि दर्द से निजात मिल सके। बाद में वन विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी हथिनी को बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि हथिनी गर्भवती थी। मामला सामने आने के बाद से बड़े पैमाने पर आलोचना हो रही है। लोग मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। केरल के मुख्‍यमंत्री पिनरई विजयन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्‍वासन दिया था। अब तक इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर होगी कार्रवाई

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि वह लगातार केरल सरकार के संपर्क में है। राज्य सरकार से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन पर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा गया है। यदि मामले में किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने लोगों को सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)