होम केशव मौर्य ने कांग्रेस नेता पर ली चुटकी, कहा- हमने नाम रखा है ‘प्रियंका ट्विटर वाड्रा’

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jun 6, 2020 07:33 PM

केशव मौर्य ने कांग्रेस नेता पर ली चुटकी, कहा- हमने नाम रखा है ‘प्रियंका ट्विटर वाड्रा’

केशव मौर्य ने कांग्रेस नेता पर ली चुटकी, कहा- हमने नाम रखा है ‘प्रियंका ट्विटर वाड्रा’

केशव मौर्य ने कांग्रेस नेता पर ली चुटकी, कहा- हमने नाम रखा है ‘प्रियंका ट्विटर वाड्रा’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर चुटकी लेते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि सोशल मीडिया उन्हें ‘‘प्रमुख राष्ट्रीय नेता’’ के रूप में दिखाता है लेकिन वह 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी से अपने भाई और पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष की जीत भी सुनिश्चित नहीं कर सकीं। राज्य की राजनीति में प्रियंका के प्रभाव को कमतर आंकते हुए मार्य ने कहा, ‘‘मैं उन्हें गंभीरता से नहीं लेता... हमने उनका नाम प्रियंका टिवटर वाड्रा रखा है। वह सिर्फ दो-तीन दिन ट्वीट करती हैं, और मीडिया उसी में व्यस्त हो जाता है। सोशल मीडिया पर उन्हें प्रमुख राष्ट्रीय नेता बताया जाता है।’’उन्होंने बताया, ‘‘हर कोई जानता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार के लिये आयी थी, आशा कर रही थीं कि अपने भाई को प्रधानमंत्री बनवाएंगी, लेकिन वह जीत तक सुनिश्चित नहीं कर सकीं।’’ गौरतलब है कि 2019 संसदीय चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी के हाथों हार मिली। मौर्य ने कहा, ‘‘कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपना आधार खो चुकी है। कांग्रेस महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को नहीं देखना चाहती है। वह दृष्टि दोष का शिकार है कांग्रेस के नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य को अपनी आंखों की जांच करवानी चाहिए। जब उनकी आंख की जांच हो जायेगी तब वह उप्र के साथ-साथ राजस्थान, महाराष्ट्र और पंजाब की असलियत देख पायेंगी। 

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)