होम राजस्थान:टिड्डियों की आफत के मद्देनजर वायुसेना एयरबेस पर उठाए कई कदम

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jun 6, 2020 07:27 PM

राजस्थान:टिड्डियों की आफत के मद्देनजर वायुसेना एयरबेस पर उठाए कई कदम

राजस्थान:टिड्डियों की आफत के मद्देनजर वायुसेना एयरबेस पर उठाए कई कदम

राजस्थान:टिड्डियों की आफत के मद्देनजर वायुसेना एयरबेस पर उठाए कई कदम

 सीमा पार पाकिस्तान से टिड्डियों के भारतीय सीमा में घुसने का प्रवेश द्वार बन चुके राजस्थान के सीमांत जैसलमेर एवं बाड़मेर क्षेत्रों में टिड्डियों से फसलों एवं वनस्पतियों को खतरा बढ़ता जा रहा है, वहीं वायुसेना के एयरबेस पर इससे उत्पन्न बाधा की संभावना के मद्देनजर गाईडलाइन जारी कर एहतियातन कई कदम उठाये गये है।

पाकिस्तान की सीमा से उड़कर प्रतिदिन भारतीय सीमा में आ रही टिड्डियों से फसलो एवं वनस्पतियों को खतरा बढ़ता जा रहा हैं तथा वायुसेना के एयरबेस एवं सिविल एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ान गतिविधियां में भी इन टिड्डियों के कारण खतरा एवं बाधा उत्पन्न होने की संभावना के मुद्देनजर वायुसेना एवं सिविल एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर सावधानी बरती जा रही हैं।

डी.जी.सी.ए द्वारा भी इस संबंध में गाईडलाईन जारी की गई हैं। गत रविवार को भी जैसलमेर शहर में टिड्डियों के जबरदस्त हमला कर देने से ये वायुसेना के परिसर में भी घुस गई थी। गनीमत रही कि, रनवे एवं तकनीकी क्षेत्र में नही जा पाई। हालांकि उस दिन सभी प्रकार के विमानों की उड़ाने बंद थी लेकिन फिर भी वायुसेना द्वारा भविष्य में टिड्डी हमले से बचाव में कई कदम उठाये हैं और टिड्डी नियंत्रण विभाग से संपर्क बनाये हुए हैं।

जैसलमेर से लगती पाकिस्तान की 471 किलोमीटर की सीमा के सामने सीमा पार पाकिस्तान का सिंध एवं पंजाब राज्य की सीमा का क्षेत्र पड़ता हैं। पाकिस्तान के इन दोनों प्रांतो में जबरदस्त टिड्डी प्रकोप हैं तथा दोनो प्रांतो से टिड्डिया लगातार जैसलमेर सीमा से होते हुवें भारतीय सीमा में प्रवेष कर रही हैं। पिछले कई दिनो से सीमा पार से टिड्डिया जैसलमेर सीमा से प्रवेष कर देश के अन्य भागो में पहुंच रही हैं, चूंकि जैसलमेर शहर में भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण बेस हैं तथा यहां पर अक्सर वायुसेना की फ्लाईंग गतिविधियां होती रहती हैं। साथ ही वायुसेना के इसी रनवे से सिविल एयरपोर्ट से भी सिविल उड़ाने भी संचालित होती रहती हैं, ऐसे में शहर में टिड्डियों के आक्रमण करने पर वायुसेना एवं सिविल विमानों की उड़ान गतिविधिया भी बाधित होने की संभावना के मद्देनजर वायुसेना द्वारा ऐहतियात के तौर पर कई कदम उठाये गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)