होम महाराष्‍ट्र में दिखना शुरू हो गया तूफान का असर, मुंबई, कोंकण में शुरू हुई बारिश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2020 08:10 PM

महाराष्‍ट्र में दिखना शुरू हो गया तूफान का असर, मुंबई, कोंकण में शुरू हुई बारिश

महाराष्‍ट्र में दिखना शुरू हो गया तूफान का असर, मुंबई, कोंकण में शुरू हुई बारिश

महाराष्‍ट्र में दिखना शुरू हो गया तूफान का असर, मुंबई, कोंकण में शुरू हुई बारिश

पश्चिम बंगाल में हाल ही में आए चक्रवाती तूफान अम्फान (Amphan) के बाद देश में एक और चक्रवाती तूफान दस्तक देने वाला है. यह तूफान देश के पश्चिमी छोर पर अरब सागर (Arabian Sea) में बन रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में चक्रवात के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है. मुम्बई में मौसम में बदलाव दिखने लगा है और कुछ जगहों पर बारिश हो रही है. मछुआरों को समुद्र में जाने पर मनाही है.

तूफान का असर भी दिखना शुरू हो गया है, मुम्बई समेत महाराष्ट्र के कोंकण में बारिश हुयी है. मौसम विभाग ने बताया है कि कम दबाव वाला क्षेत्र आज सुबह में और कम हो गया. इस चक्रवाती तूफान के तीन जून की शाम या रात के दौरान महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्र में टकराने की संभवना है. तूफान के टकराने के साथ ही महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि अरब सागर और लक्ष्य द्वीप के बीच बना कम दबाव वाला क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तेजी ला सकता है.

विभाग ने चार जून तक एहतियातन मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. जो मछुआरे अभी अरब सागर में गए हैं उन्हें तुरंत वापस तटों पर लौटने को कहा गया है. मौसम विभाग के मुताबिक समुद्र में चार जून तक स्थिति काफी खराब रहने की संभावना है. 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जिनकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)