होम कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार इजाफा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2020 08:05 PM

कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार इजाफा

कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार इजाफा

कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार इजाफा

देश में कोरेाना वायरस कोविड-19 संक्रमण मामलों में मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार इजाफा हो रहा है और कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर में भी कमी आ रही है जो काफी सकारात्मक है और देश में कोरोना से लड़ रहे चिकित्साकर्मियों की प्रतिबद्वता को दर्शाता है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4835 मरीज ठीक हुए हैं और अभी तक कोरोना के कुल 91,818 मरीज ठीक होने के बाद यह रिकवरी दर अब बढ़कर 48.19 प्रतिशत हो चुकी है।

देश में 18 मई को यह दर 38.29 प्रतिशत और तीन मई को 26.59 प्रतिशत थी जबकि 15 अप्रैल को मात्र 11.42 प्रतिशत थी। इस समय कोरोना के 93,322 सक्रिय मामले हैं और कड़ी चिकित्सा निगरानी में हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु दर 2.83 प्रतिशत है जो 18 मई को 3.15 प्रतिशत थी। तीन मई को यह दर 3.25 प्रतिशत थी और पांच अप्रैल को यह 3.30 प्रतिशत थी। मृत्यु दर में यह कमी कोरोनो मामलों की सघन सर्विलांस, समय रहते केसों का पता लगाना, कांटेक्ट ट्रेसिंग और ऐसे मामलों के तुरंत चिकित्सकीय उपचार के कारण हुई है।

देश में इस समय 472 सरकारी और 204 निजी प्रयोगशालाएं (कुल 676) कोरोना वायरस की जांच में लगी हुई हैं और अब तक 38,37,207 नमूनों की जांच की जा चुकी है तथा कल 1,00,180 नमूनों की जांच की गई थी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व के अनेक देशों में होने वाली मौतों को लेकर 31 मई तक की रिपोर्ट-132 जारी की है पूरे विश्व में यह दर 6.19 प्रतिशत हैं, ब्रिटेन में 14.07 , इटली में 14.33, स्पेन में 12.12, फ्रांस में 19.35, ईरान में 5.19 और नीदरलैंड में 12.87 तथा भारत में 2.83 प्रतिशत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)