होम वंदे भारत मिशन के तहत आइएनएस जलाश्व 700 भारतीयों को लेकर कोलंबो से स्वदेश रवाना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 1, 2020 08:03 PM

वंदे भारत मिशन के तहत आइएनएस जलाश्व 700 भारतीयों को लेकर कोलंबो से स्वदेश रवाना

वंदे भारत मिशन के तहत आइएनएस जलाश्व 700 भारतीयों को लेकर कोलंबो से स्वदेश रवाना

वंदे भारत मिशन के तहत आइएनएस जलाश्व 700 भारतीयों को लेकर कोलंबो से स्वदेश रवाना

नौसेना का पोत आइएनएस जलाश्व 700 भारतीयों को लेकर कोलंबो से रवाना हो गया है। विदेश में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए जारी वंदे भारत मिशन के तहत समुद्र सेतु अभियान के दूसरे चरण में श्रीलंका से भारतीय नागरिकों को लाया जा रहा है। सोमवार सुबह पोत कोलंबो बंदरगाह पहुंचा और वहां से यात्रियों को लेकर तमिलनाडु के तूतीकोरिन के लिए रवाना हो गया। इसके बाद यह पोत मालदीव के माले से भी 700 लोगों को तूतीकोरिन लाएगा।

शारीरिक दूरी और हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए पोत को रेड, आरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है। कमांडर गौरव दुर्गपाल ने कहा कि कोविड-19 को लेकर सुरक्षा दिशानिर्देश और उसके लिए प्रोटोकॉल नौसेना मुख्यालय ने जारी किया है और उसका पालन किया जा रहा है। पूरे पोत को तीन जोन में बांटा गया है। रेड जोन में सभी यात्रियों को ठहराया गया है। आरेंज जोन में लाए जा रहे लोगों का ध्यान रखने वाले कर्मचारी हैं और ग्रीन जोन वह क्षेत्र है जहां अधिकारी और नाविक ठहरे हुए हैं।

जिन लोगों को लाया जा रहा है उन्हें सवार होते समय नया मास्क उपलब्ध कराया गया है। इसके आगे उनके तूतीकोरिन पहुंचने तक रोज एक नया मास्क दिया जाएगा। हेल्प डेस्क और मेडिकल डेस्क पर हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध है।

वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत से लाए गए 116 लोग

वही, दूसरी ओर कोरोना वायरस के चलते कुवैत में फंसे 116 लोगों को वंदे भारत मिशन के तहत सोमवार तड़के चार्टर्ड प्लेन से अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया। फ्लाइट ने करीब 3.30 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड किया। एयरपोर्ट पर तैनात नायब तहसीलदार जगसीर सिंह ने बताया कि सभी यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग करने के बाद बसों के जरिए उनके गृह जिले में भेज दिया गया। इनमें चार-पांच लोग ही अमृतसर के थे, जिन्हें क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)