होम यूपी में कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी बस सेवा, बाइक पर भी बैठ सकेंगे दो लोग

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 31, 2020 07:43 PM

यूपी में कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी बस सेवा, बाइक पर भी बैठ सकेंगे दो लोग

यूपी में कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी बस सेवा, बाइक पर भी बैठ सकेंगे दो लोग

यूपी में कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी बस सेवा, बाइक पर भी बैठ सकेंगे दो लोग

यूपी सरकार ने अनलॉक-1 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सोमवार सुबह आठ बजे से प्रदेश में बस सेवा शुरू की जाएगी। बस में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और सभी का मास्क पहनना जरूरी होगा।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। बसों में जितनी सीटें होंगी उतने यात्री बैठ सकेंगे। इसके साथ ही ऑटो में भी फुल क्षमता के मुताबिक सवारियां बैठ सकेंगी। इसके अलावा बाइक पर भी एक साथ दो लोग बैठ सकेंगे।
दिशा-निर्देश जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने ट्वीट कर कहा कि परिवहन निगम 1 जून, प्रातः 8 बजे से प्रदेश के अंदर समस्त प्रकार के अंतर्जनपदीय बस सेवाएं पुनः प्रारंभ करेगा।
परिवहन निगम अपने समस्त "सम्मानित यात्रियों"का हार्दिक स्वागत करता है। परिवहन निगम अपने सभी यात्रियों की "सुगम और सुरक्षित यात्रा” के लिए कटिबद्ध है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)