होम महाराष्ट्र में 3 जून से मिलेंगी रियायतें, अलग-अलग फेज में शुरू होंगे कामकाज

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 31, 2020 07:20 PM

महाराष्ट्र में 3 जून से मिलेंगी रियायतें, अलग-अलग फेज में शुरू होंगे कामकाज

महाराष्ट्र में 3 जून से मिलेंगी रियायतें, अलग-अलग फेज में शुरू होंगे कामकाज

महाराष्ट्र में 3 जून से मिलेंगी रियायतें, अलग-अलग फेज में शुरू होंगे कामकाज

लॉकडाउन 5.0 में कुछ रियायतों के साथ महाराष्ट्र सरकार ने कई गतिविधियों को इजाजत देने का फैसला किया है. इसे अलग-अलग कई फेज में शुरू करने की तैयारी है. पहला फेज 3 जून से होगा जिसमें घर से बाहर की गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी. इसमें सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक सार्वजनिक खुले जगहों जैसे समुद्री तट, प्लेग्राउंड्स और खुले मैदानों में साइकलिंग, जॉगिंग और रनिंग की इजाजत होगी.

दिशा-निर्देश के मुताबिक, छूट के दौरान कोई ग्रुप एक्टिविटी नहीं होगी. बच्चे घर से अकेले नहीं निकलेंगे बल्कि उनके साथ कोई व्यस्क होगा. प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेस्ट कंट्रोल और टेक्निशियन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काम कर सकते हैं. उन्हें फेस मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा. पहले से अपॉइटमेंट लेकर गैरेज में काम किए जा सकते हैं. सभी सरकारी दफ्तर 15 फीसदी लोगों के साथ खुलेंगे.

महाराष्ट्र में रियायत का दूसरा चरण 5 जून से होगा. मॉल्स और मार्केट कॉम्पलेक्स को छोड़कर सभी बाजार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे. दुकानों या शोरूम में ट्रायल रूम चलाने की अनुमति नहीं होगी. लोगों को सलाह दी गई है कि वे शॉपिंग के लिए पैदल या साइकिल से जाएं. गैर-जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए लंबी दूरी तय करने पर पाबंदी है. जरूरी सेवाओं के लिए टैक्सी ऑटो रिक्शा की अनुमति दी गई है जिसमें ड्राइवर के अलावा 2 लोग सवारी कर सकते हैं.

महाराष्ट्र में रियायतों का तीसरा फेज 8 जून से शुरू होगा. इसमें सभी प्राइवेट ऑफिस 10 फीसदी स्टाफ के साथ शुरू हो सकेंगे. इस फेज के दौरान स्कूल, कॉलेज, शिक्षण कोचिंग संस्थान, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल्स, जिम, स्वीमिंग पूल, थिएटर और ऑडिटोरियम पूरे राज्य में बंद रहेंगे. बड़े स्तर पर लोगों की जुटान, स्पा, सैलून, नाई की दुकान, होटल, रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे. कंटेनमेंट जोन में सरकार ने किसी प्रकार की छूट देने से इनकार कर दिया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)