होम कोरोना लॉकडाउन में पुलिस अधिकारीयों को ऑनलाइन प्रशिक्षण

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 31, 2020 07:29 PM

कोरोना लॉकडाउन में पुलिस अधिकारीयों को ऑनलाइन प्रशिक्षण

कोरोना लॉकडाउन में पुलिस अधिकारीयों को ऑनलाइन प्रशिक्षण

कोरोना लॉकडाउन में पुलिस अधिकारीयों को ऑनलाइन प्रशिक्षण

 लॉक डाउन के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा की पहल पर मध्य प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भौंरी  द्वारा "सायबर क्राइम एंड इलेक्ट्रॉनिक एवीडेंस लीगल इश्यू" विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला (वेबीनार) आयोजित की गई।  इस वेबीनार के माध्यम से प्रदेश के सभी  52 जिलों के  104 उप निरीक्षकों को खासतौर पर सायबर अपराध व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से संबंधित बारीकियाँ सिखाईं गईं। साथ ही ऑन लाइन ठगी व सायबर अपराध से जुड़ीं विवेचनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी वेबीनार में विषय विशेषज्ञों द्वारा दीं गईं।पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भौंरी में शनिवार को आयोजित हुई इस वेबीनार का शुभारंभ ज्यूडीशियल ऑफीसर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जबलपुर के उप संचालक एवं एडीजे यशपाल सिंह के व्याख्यान के साथ हुआ। वेबीनार में पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा के सहायक पुलिस महानिरीक्षक मलय जैन व श्रीमती निमिषा पांडेय व पुलिस अकादमी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रश्मि पांडेय ने भी प्रशिक्षणार्थियों को उपयोगी जानकारी दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)