होम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण
कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने एक बार फिर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दिग्विजय सिंह समर्थक प्रेमचंद गुड्डू ने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से बेटे को टिकिट न दिए जाने पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वही एक सप्ताह पहले उन्होनें ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बयानबाजी की थी जिसके बाद भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन कारण बताओ नोटिस का जवाब न देकर उन्होनें 09 फरवरी 2020 को ही भाजपा से इस्तीफा देने की बात कहते हुए एक पत्र सोशल मीडिया पर जारी किया था।
वही रविवार को पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने एक बार फिर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, अजीत बोरासी एवं महेश बोरासी के साथ दोपहर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, जीतू पटवारी, कार्यालय प्रशासन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक एन.पी. प्रजापति के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ गुड्डू पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर उनके मुलाकात हेतु पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने गुड्डू को सूत की माला पहनाकर एवं कांग्रेस सदस्यता फार्म भरवाकर उन्हें विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलायी। पूर्व मंत्री वर्मा एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों ने गुड्डू की कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया और कहा कि गुड्डू के आने से उनके क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को गति मिलेगी और उनके नेतृत्व में अधिक से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।