होम गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 से अब तक कुल 7 लोगों की मौत
गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 से अब तक कुल 7 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को कोविड-19 से 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे जिले में मरने वालों की कुल संख्या सात हो गई है। यह जानकारी उस सरकारी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी जहां वह भर्ती थे। वह जिले में 60 वर्ष से कम उम्र के पहले रोगी हैं जिनकी मौत घातक वायरस से हुई है।
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नोएडा निवासी व्यक्ति को ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) के कोविड आईसीयू में बृहस्पतिवार को भर्ती कराया गया था। जीआईएमएस के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) राकेश गुप्ता ने बयान जारी कर कहा कि उनको श्वसन संबंधी बीमारी एवं निमोनिया था।
गुप्ता ने कहा, ''उन्हें कोविड-19 के साथ ही निमोनिया और श्वसन संबंधी बीमारी थी।'' जिले के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले गौतम बुद्ध नगर में छह लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है और सभी की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।