होम वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने बताई सरकार की उपलब्धियां

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 30, 2020 09:36 PM

वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने बताई सरकार की उपलब्धियां

वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने बताई सरकार की उपलब्धियां

वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने बताई सरकार की उपलब्धियां

जैसा की सभी को पता है पूरा देश कोरोना वायरस जैसी जानलेवा महामारी से लड़ रहा है। वहीं, इसी कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने BJP सरकार 2.0 के कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिए हैं। इसी अवसर पर मोदी कैबिनेट के केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और MSME मंत्री नितिन गडकरी ने अब तक की BJP की सरकार द्वारा किए गए कार्यो के बारे में बता कर अपनी उपलब्धियां गिनाईं।

नितिन गडकरी ने बताई सरकार की उपलब्धियां :

दरअसल, TV चैनल आजतक द्वारा आयोजित किए गए e-एजेंडा आजतक के 'विकास का अग्निपथ' नामक सत्र रखा गया था। जिसमे केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और MSME मंत्री नितिन गडकरी ने में हिस्सा लिया था। यहां, उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए उनसे जुड़े हुए सभी सवालों के जवाब दिए।

नितिन गडकरी का कहना :

मोदी सरकार से जुड़े एक वरिष्ठ मंत्री के रूप में जाने जाने वाले नितिन गडकरी ने इस सत्र में कहा कि, उनका बयान याद दिलाते हुए एंकर ने पूछा कि, क्या आपको लगता है कि, सरकार का 20 लाख करोड़ के पैकेज पर्याप्त नहीं है। 20 लाख करोड़ रुपये राज्यों के भी खर्च करने संबंधी अपने बयान पर नितिन गडकरी ने अपनी बात रखते हुए उन्होंने बताया कि, यह 50 लाख करोड़ का पैकेज है। उन्होंने इसका गणित भी समझाया।

वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी का कहना :

BJP के वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, आपने मेरी बात को जिस प्रकार से मैंने बोला है, आपने बैसा नहीं बताया है। यह 20 लाख करोड़ का पैकेज भारत सरकार ने दिया है। 20 लाख करोड़ भारत सरकार और राज्य सरकार के बजट से इकोनॉमी में आएंगे। इसके अलावा 10 लाख करोड़ पब्लिक-प्राइवेट सेक्टर से हमको लाने है। ऐसा करके यह 50 लाख करोड़ का पैकेज है। इसके अलावा हम विदेशी निवेश से लाने की कोशिश करेंगे। यह निवेश शेयर मार्केट से भी आएगा इससे परचेजिंग पावर बढ़ेगी। पैसा कभी जगह नहीं बैठता है। एक जेब दूसरे जेब जाता है। इससे हमारा ग्रोथ रेट बढ़ेगा और रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)