होम कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगे देश के 30 समूह, तेज रफ्तार से हो रहा काम: सरकार

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 28, 2020 07:57 PM

कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगे देश के 30 समूह, तेज रफ्तार से हो रहा काम: सरकार

कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगे देश के 30 समूह, तेज रफ्तार से हो रहा काम: सरकार

कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगे देश के 30 समूह, तेज रफ्तार से हो रहा काम: सरकार

 भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में करीब 30 समूह कोरोना वायरस के खिलाफ टीका विकसित करने की कोशिश में लगे हैं जिनमें बड़े उद्योग घरानों से लेकर शिक्षाविद तक हैं। राघवन ने कहा कि इन 30 में से 20 समूह बहुत तेज रफ्तार से काम कर रहे हैं। उन्होंने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘भारत में बड़े उद्योगों से लेकर शिक्षाविदों तक करीब 30 समूह कोविड-19 के खिलाफ टीका विकसित करने की कोशिश में लगे हैं जिनमें से 20 अच्छी रफ्तार से काम कर रहे हैं।’’राघवन ने कहा कि सामान्य तौर पर टीका बनाने में करीब 10 साल लगते हैं, लेकिन दुनिया भर में कोरोना वायरस के लिए एक साल के अंदर टीका बनाने के लक्ष्य के साथ काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि नयी दवा बनाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण काम होता है और इसी तरह टीका बनाने में बहुत लंबा वक्त लगता है। उन्होंने कहा, ‘‘कई प्रयास विफल हो जाते हैं और इस तरह आपको बहुत कोशिशें करनी होती हैं।’’ राधवन ने कहा कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद तथा एआईसीटीई ने भी दवा बनाने के प्रयास शुरू किये हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)