होम गोवा में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल कोरोना वायरस की वजह से स्थगित
गोवा में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल कोरोना वायरस की वजह से स्थगित
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गोवा में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल कोरोना वायरस की वजह से अनिश्तिकाल के लिए स्थगित कर दिये गये हैं.भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने हाल ही में गोवा सरकार से कहा था कि वह इस साल 20 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करे.
आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा द्वारा भेजे गए एक बयान में गोवा के उप मुख्यमंत्री और खेल का भी प्रभार देख रहे मनोहर अजगांवकर ने कहा ,'राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति ने कोरोना महामारी के कारण खेलों को स्थगित करने का फैसला किया है.' उन्होंने कहा ,'समिति सितंबर के आखिरी में बैठक करेगी और राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय की जायेगी. गोवा सरकार केंद्रीय खेल मंत्रालय से सलाह लेगी. खेलों के आयोजन के लिये चार महीने की अग्रिम सूचना चाहिये होगी.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।