होम प्रवासी श्रमिको को लेकर आ चुकी है यूपी में अब तक 1337 ट्रेने, करीब 18 लाख आये: अवनीश अवस्थी

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 27, 2020 08:28 PM

प्रवासी श्रमिको को लेकर आ चुकी है यूपी में अब तक 1337 ट्रेने, करीब 18 लाख आये: अवनीश अवस्थी

प्रवासी श्रमिको को लेकर आ चुकी है यूपी में अब तक 1337 ट्रेने, करीब 18 लाख आये: अवनीश अवस्थी

प्रवासी श्रमिको को लेकर आ चुकी है यूपी में अब तक 1337 ट्रेने, करीब 18 लाख आये: अवनीश अवस्थी

 कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के आलोक में देश के विभिन्न राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के करीब 18 लाख लोगों को 1337 श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से प्रदेश में वापस लाया जा चुका है। इनमें से सबसे अधिक 474 ट्रेनें गुजरात से आयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने 1511 गाड़ियों की व्यवस्था की है। इनमें से 104 ट्रेने अभी रास्ते में हैं। इसके अलावा प्रदेश में मास्क नहीं पहनने पर 13 हजार से अधिक लोगों का चालान किया गया है। प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि करीब एक लाख 47 हजार श्रमिक राज्य के सिध्दार्थनगर जिले में आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद महाराजगंज, सीतापुर और हरदोई जिले में क्रमश: एक लाख तीन हजार, 50 हजार तथा 58 हजार श्रमिक वापस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में कामगारों/श्रमिकों को लेकर अब तक 219 ट्रेनें आ चुकी हैं और इस प्रकार गोरखपुर रेलवे जंक्शन पूरे देश में सर्वाधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेन रिसीव करने वाला स्टेशन बन गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)