होम राजस्थान में कोरोना के 176 नए मामले सामने आए मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 7476

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 26, 2020 07:42 PM

राजस्थान में कोरोना के 176 नए मामले सामने आए मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 7476

राजस्थान में कोरोना के 176 नए मामले सामने आए मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 7476

राजस्थान में कोरोना के 176 नए मामले सामने आए मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 7476

 राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 7476 पर पहुंच गई है। आज अब तक प्रदेश में 176 नये पाॅजीटिव सामने आ चुके हैं। जिनमें सर्वाधिक 27 रोगी सिरोही में मिले हैं। वहीं, उदयपुर में 24, जयपुर में 21, सीकर में 19, झालावाड़ में 12, राजसमंद में 11, पाली और कोटा में 10, नागौर में 7, झुंझुनू और बीकानेर में 5-5, जोधपुर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 4-4, भरतपुर, अजमेर और धौलपुर में 2-2, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़ और श्रीगंगानगर में 1-1 कोरोना संक्रमित मिला।

साथ ही राजधानी जयपुर में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद मौतों का कुल आंकड़ा अब बढ़़कर 168 पर जा पहुंचा है। वहीं राजस्थान में लॉकडाउन 4 में आज से रियायतों में और अधिक छूट देते हुए पान-गुटखे की दुकानें आज से खोलने के राज्य सरकार ने आदेश दिये। वहीं रेड जोन सहित प्रदेश में आॅटो एवं कैब सेवाएं भी फिर से बहाल कर दी गई हैं। लेकिन, इन वाहनों का प्रयोग अभी घर से अस्पताल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जाने-आने के लिए ही किया जा सकेगा। उधर, राज्य में तंबाकू और इससे बने उत्पादों की बिक्री से भी रोक हटा ली गई है। पान की दुकानों पर लगी रोक हटते ही प्रदेश में कई स्थानों पर हालात बेकाबू दिखे और भारी भीड के चलते दुकानें कई जगहों पर बंद करानी पड़ी। राज्य सरकार ने जॉगिंग के लिए प्रातः 7 बजे से शाम पौने 7 बजे तक पार्क खोलने की भी इजाजत दी है।

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा 1851 (2 इटली के नागरिक) मामले जयपुर में हैं। वहीं, जोधपुर में 1322 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 516, नागौर में 398, कोटा में 396, पाली में 347, डूंगरपुर में 319, अजमेर में 309, चित्तौड़गढ़ में 174, टोंक में 159, जालौर में 154, सीकर में 145, भरतपुर में 143, सिरोही में 139, राजसमंद में 126, भीलवाड़ा में 122, झुंझुनूं में 96, बाड़मेर में 91, चूरू-बांसवाड़ा में 85-85, बीकानेर में 83, जैसलमेर में 82 (इनमें 14 ईरान से आए) और झालावाड़ में 71 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल चुके मिले हैं। उधर, अलवर में 51, दौसा में 44, धौलपुर में 43, सवाई माधोपुर में 19, हनुमानगढ़ में 14, प्रतापगढ़ में 13, करौली में 10, बारां में 5 के साथ ही श्रीगंगानगर में 2 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अन्य राज्यों से आए 12 लोग भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना महामारी के चलते से अब तक 168 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 84 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। वहीं, जोधपुर में 17, कोटा में 16, अजमेर, पाली और नागौर में 6-6, भरतपुर में 5, चित्तौड़गढ़ और सीकर में 4-4, बीकानेर में 3, जालौर, करौली, अलवर और भीलवाड़ा 2-2, उदयपुर, बांसवाड़ा, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए तीन व्यक्ति की भी मौत हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)