होम जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन का दूसरा दिन, कुल 11 फ्लाइट्स का हुआ संचालन

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 26, 2020 07:40 PM

जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन का दूसरा दिन, कुल 11 फ्लाइट्स का हुआ संचालन

जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन का दूसरा दिन, कुल 11 फ्लाइट्स का हुआ संचालन

जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन का दूसरा दिन, कुल 11 फ्लाइट्स का हुआ संचालन

घरेलू फ्लाइट्स के संचालन का मंगलवार को दूसरा दिन इस लिहाज से बेहतर रहा कि फ्लाइट्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि मंगलवार को भी जयपुर से जाने वाली फ्लाइट्स में यात्रियों की संख्या बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन यह अपेक्षाकृत रूप से कल से ज्यादा रही. जयपुर एयरपोर्ट से 9 फ्लाइट का संचालन रद्द रहा. हवाई सेवाओं पर 2 माह के लंबे लॉक डाउन के बाद एविएशन इंडस्ट्री एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है. धीरे-धीरे एयरलाइंस फ्लाइट की संख्या में बढ़ोतरी कर रही हैं. जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 11 फ्लाइट्स का संचालन किया गया. जयपुर से जाने वाली फ्लाइट्स में आज कल की अपेक्षा यात्री भार थोड़ा ज्यादा देखा गया. मंगलवार को इंडिगो एयरलाइन ने अपनी फ्लाइट की संख्या में बढ़ोतरी की.

इंडिगो ने किया जयपुर से चार फ्लाइट का संचालन:
सोमवार को जहां एयरलाइन ने मात्र एक फ्लाइट संचालित की थी, आज इंडिगो ने जयपुर से चार फ्लाइट का संचालन किया. हालांकि आज भी महाराष्ट्र के मुंबई के लिए एक भी फ्लाइट संचालित नहीं की गई. वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता के लिए भी फ्लाइट का संचालन निरस्त रहा. हालांकि महाराष्ट्र के पुणे के लिए दो फ्लाइट संचालित की गई. स्पाइसजेट और एयर एशिया एयरलाइन ने पुणे के लिए जाने व आने की फ्लाइट संचालित की. मंगलवार सुबह सबसे पहली फ्लाइट इंडिगो एयरलाइन की बेंगलुरु के लिए संचालित हुई, जिसमें 180 सीटर विमान में मात्र 25 यात्रियों ने यात्रा की. स्पाइसजेट एयरलाइन की अमृतसर जाने वाली फ्लाइट में 80 यात्रियों की सीट पर मात्र 6 यात्री मौजूद रहे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)