होम रेलवे ने कहा- महाराष्ट्र के लिये 145 श्रमिक ट्रेन प्रस्तावित, अबतक सिर्फ 13 चल पाईं
रेलवे ने कहा- महाराष्ट्र के लिये 145 श्रमिक ट्रेन प्रस्तावित, अबतक सिर्फ 13 चल पाईं
विशेष श्रमिक ट्रेनों को लेकर महाराष्ट्र सरकार और रेल मंत्रालय के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. मंगलवार को रेलवे ने महाराष्ट्र सरकार पर यात्रियों के बारे में जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर हमने 145 ट्रेनें चलाने की योजना बनाई थी लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से सिर्फ 13 ही चल सकीं.
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर हमनें आज 145 श्रमिक विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की. यह ट्रेन सुबह से तैयार खड़ी हैं. दोपहर तीन बजे तक 50 ट्रेनों को रवाना हो जाना था लेकिन यात्रियों की कमी की वजह से सिर्फ 13 रवाना हुईं."
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।