होम मध्यप्रदेश में अवैध उत्खनन पर होगी कड़ी कार्रवाई: कमल पटेल

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 25, 2020 09:09 PM

मध्यप्रदेश में अवैध उत्खनन पर होगी कड़ी कार्रवाई: कमल पटेल

मध्यप्रदेश में अवैध उत्खनन पर होगी कड़ी कार्रवाई: कमल पटेल

मध्यप्रदेश में अवैध उत्खनन पर होगी कड़ी कार्रवाई: कमल पटेल

 मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के आदेशानुसार अवैध उत्खनन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।पटेल ने बताया, उच्च न्यायालय ने अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध संग्रहण के अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-379 और 414 के साथ खान और खनिज (विकास और विनियम) अधिनियम (एमएमडीआर एक्ट) में प्रकरण पंजीबद्ध करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कहा है कि उच्च न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाये।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)