होम डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी, कोरोना वायरस महामारी दूसरा दौर होगा ज्यादा खतरनाक

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 26, 2020 07:16 PM

डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी, कोरोना वायरस महामारी दूसरा दौर होगा ज्यादा खतरनाक

डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी, कोरोना वायरस महामारी दूसरा दौर होगा ज्यादा खतरनाक

डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी, कोरोना वायरस महामारी दूसरा दौर होगा ज्यादा खतरनाक

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने उन देशों के लिए चेतावनी जारी की है जहां फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। संगठन ने कहा कि जहां अभी मामले घट रहे हैं वहां इनमें अचानक बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। इसलिए विभिन्न देश केवल इंतजार न करें बल्कि महामारी से निपटने के लिए तैयार रहें।
डब्ल्यूएचओ के आपातकाल प्रमुख डॉ. माइक रेयान ने कहा है कि दुनिया अभी कोविड-19 संक्रमण की पहली लहर की चपेट में है। उन्होंने कहा कि महामारी लहरों के रूप में आती है, मतलब जिन देशों में संक्रमण के मामले घटे हैं वहां इसी साल इस महामारी की दूसरी लहर आ सकती है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अभी से काफी तेज हो सकती है। डॉ. रेयान ने कहा कि महामारी दोबारा उभर सकती है। सिर्फ ये मानकर काम नहीं चल सकता कि आंकड़ों में कमी आ रही है और संकट कम हो रहा है। इसका दूसरा दौर आने की भी आशंका है। उन्होंने यूरोपीय देशों और अमेरिका को चेताते हुए कहा, लगातार जांच के साथ बचाव की रणनीति बनाते रहने की जरूरत है, ताकि दूसरे दौर पर पहुंचने से खुद को रोक सकें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)