होम महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2,436 नये मामले, 60 और लोगों की मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 25, 2020 09:07 PM

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2,436 नये मामले, 60 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2,436 नये मामले, 60 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2,436 नये मामले, 60 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2,436 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 52,667 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महामारी के कारण 60 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,695 हो गई है। सोमवार को राज्य में 1,186 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।महाराष्ट्र में अब तक 14,600 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। महाराष्ट्र में संक्रमण का आंकड़ा कुछ उस प्रकार है, कुल मामले: 52,667, नए मामले: 2,436, संक्रमण से हुई कुल मौतें: 1,695, संक्रमणमुक्त मरीज: 15,786। अभी 35,178 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना वायरस के लिए अब तक 3,78,555 लोगों की जांच की गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)