होम कोरोना का नया मामला मिलने से एक पखवाड़े में दूसरी बार बंद रहेगा रेल भवन

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 25, 2020 09:03 PM

कोरोना का नया मामला मिलने से एक पखवाड़े में दूसरी बार बंद रहेगा रेल भवन

कोरोना का नया मामला मिलने से एक पखवाड़े में दूसरी बार बंद रहेगा रेल भवन

कोरोना का नया मामला मिलने से एक पखवाड़े में दूसरी बार बंद रहेगा रेल भवन

रेल भवन में सोमवार को एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद रेलवे मंत्रालय के सभी कार्यालय अगले दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। एक पखवाड़े से कम समय के भीतर ऐसा दूसरी बार हुआ है। रेलवे मुख्यालय की इमारत में पांचवां मामला सामने आने के बाद एक आदेश में कहा गया, ‘‘रेलवे बोर्ड के कुछ अधिकारी हाल में कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। तदनुसार निर्णय किया गया है कि रेल भवन में कमरों तथा सामान्य क्षेत्रों को संक्रमणमुक्त करने के लिए 26 और 27 मई को रेल भवन स्थित सभी कार्यालय बंद रहेंगे।’’ इसमें कहा गया कि रेल भवन की चौथी मंजिल गहन संक्रमणमुक्ति अभियान के लिए शुक्रवार तक बंद रहेगी। रेल भवन का एक कर्मचारी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। रेलवे मुख्यालय की इस इमारत में दो सप्ताह से कम समय में कोविड-19 का यह पांचवां मामला है।सूत्रों ने बताया कि 19 मई तक कार्यालय आया चतुर्थ श्रेणी काकर्मचारी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। रेल भवन में उसके संपर्क में आए नौ लोगों को घर में पृथक-वास में भेज दिया गया है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का काम फाइलों को एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के पास ले जाने का होता है और इस तरह वह पूरे दिन अनेक लोगों के संपर्क में आता है। ये फाइल रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और यहां तक कि रेल मंत्री के पास भी जा सकती हैं। इस तरह संक्रमण फैलता है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब रेलवे की एक वरिष्ठ अधिकारी रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थीं और यह रेलवे मुख्यालय में एक सप्ताह से कम समय में चौथा मामला था। संबंधित वरिष्ठ अधिकारी पिछली बार 20 मई को काम पर आई थीं। उनके साथ करीब से काम करनेवाले कम से कम 14 अधिकारियों को घर में पृथक-वास में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नए मामले से पहले 22 मई को रेल भवन में एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थीं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)