होम चौधरी कैफुल बरा को सीएम योनी ने किया कॉल, बोले ईद मुबारक!

Alert Star Digital Team May 24, 2020 07:12 PM

चौधरी कैफुल बरा को सीएम योनी ने किया कॉल, बोले ईद मुबारक!

चौधरी कैफुल बरा को सीएम योनी ने किया कॉल, बोले ईद मुबारक!

चौधरी कैफुल बरा को सीएम योनी ने किया कॉल, बोले ईद मुबारक!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में गोरक्षपीठ के करीबी चौधरी कैफुल बरा को कॉल कर चौंका दिया। मोबाइल पर चौधरी कैफुल बरा को ईद की शुभकामनाएं दी। उनके अपेक्षा भी किया कि वे अपने लोगों को प्रेरित करें कि लॉकडाउन और सोसल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करते हुए घर पर ही ईद की नमाज पढ़ें। और ईद मनाएं।
चौधरी कैफुल बरा रविवार की अपराह्न गोरखनाथ स्थित अपने मैरेज हाऊस लग्न पैलेस में थे। इसी बीच 4.20 बजे के करीब लैडलाइन से मोबाइल पर कॉल आया। दूसरी ओर से ‘चौधरी कैफुल बरा जी, आपको ईद की हार्दिक शुभकामनाएं! स्वास्थ्य ठीक है ना।’ चौधरी कैुफल बरा को आवाज पहचाने में थोड़ा का वक्त लगा लेकिन उसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं था। इस बीच सीएम ने स्वयं उन्हें बताया कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोल रहे हैं। सीएम ने कहा कि ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का त्योहार है। यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को भी बढ़ाता है। ईद के पर्व पर सभी को सद्भभाव, सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। कैफुल बरा ने भी सीएम का आभार जताया। कोरोन संकट के बीच में लोगों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।
हिन्दुस्तान को चौधरी कैफुल बरा ने बताया कि कोरोना संकट की इतनी व्यवस्ता के बीच भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस सामाजिक रिश्ते का ध्यान रखते हुए कॉल किया, यह उनके लिए गौरव की बात है। कहा कि, इतने मुश्किल हालात में भी उन्होंने खुद कॉल कर ईद मुबारक कहा। यह छोटी बात नहीं है। मै लोगों से अपील करूंगा कि ईद पर कोरोना संक्रमण का ध्यान रखते हुए घर में ही ईद की नमाज पढ़े और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)