होम दूसरे राज्यों से जम्मू-कश्मीर आने वालों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 23, 2020 09:14 PM

दूसरे राज्यों से जम्मू-कश्मीर आने वालों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य

दूसरे राज्यों से जम्मू-कश्मीर आने वालों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य

दूसरे राज्यों से जम्मू-कश्मीर आने वालों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य

 जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को कहा कि अगले हफ्ते से राज्य में दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को कोविड-19 जांच कराना अनिवार्य होगा और जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें संस्थागत पृथक-वास में रहना होगा। केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने यह घोषण ऐसे समय की है जब अगले हफ्ते घरेलू विमान सेवा दोबारा बहाल हो रही है। आपदा प्रबंधन, बचाव और पुनर्निर्मान विभाग (राज्य कार्यकारी समिति) ने यह जानकारी दी जो पहले ही केंद्र शासित प्रदेश में आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश तय कर चुका है।घरेलू विमान सेवा 25 मई से शुरू होने के मद्देनजर परिपत्र में दोहराया गया कि प्रशासन और यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश संबंधी सूचना दी जा चुकी है। इसमें कहा गया, ‘‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आने सभी यात्रियों या प्रदेश वासियों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य है और जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें 14 दिनों के लिए संस्थागत पृथक-वास में रहना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें गृह पृथक-वास में भेजा जाएगा जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने पर इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।’’ 

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)