होम प्रियंका गांधी बोलीं- कांग्रेस के सेवा कार्यों से यूपी सरकार हुई परेशान
प्रियंका गांधी बोलीं- कांग्रेस के सेवा कार्यों से यूपी सरकार हुई परेशान
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किए जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना लॉकडाउन में पार्टी कार्यकर्ता गरीबों की सेवा कार्य में जुटे रहेंगे.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, पिछले 60 दिनों से यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन-रात लगकर प्रवासी श्रमिकों और जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं. कांग्रेस के सिपाही द्वारा राशन, खाना और दवाई पहुंचाने का काम, श्रमिकों को भोजन-पानी देने और उन्हें घर वापस लाने की सुविधा करने का काम सेवा भाव से कर रहे हैं.
प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सक्रियता के चलते अब तक 67 लाख लोगों की मदद हो चुकी है. उन्होंने कहा कि अजीब बात है कि यूपी सरकार ने इस सेवा कार्य से विचलित होकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डाल दिया.
प्रियंका गांधी ने कहा कि अलग-अलग जिलों में हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगाए गए हैं. परसों यूपी में 50 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फेसबुक लाइव पर अपनी एकजुटता दिखाई. कल सभी जिलों में सरकार को ज्ञापन दिया. मुकदमे लगाने वाले शायद ये भूल गए हैं कि ये महात्मा गांधी की पार्टी है. सेवा हमारे मूल में है और डरना हमारी फितरत नहीं.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर?
बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी यूपी कांग्रेस के मुखिया अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को निंदनीय बता चुके हैं. सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा से तत्काल दखल देकर रिहा करने की मांग की है.
अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, 'यूपी कांग्रेस के मुखिया अजय कुमार लल्लू को बिना गलती के गिरफ्तार कर लेना बेहद निंदनीय है. जनता की आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है. अगर हर सत्तारूढ़ पार्टी यही करेगी तो इसका बेहद गलत प्रभाव पड़ेगा.'
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को तत्काल उनकी रिहाई करने के लिए दखल देना चाहिए. अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तीनों नेताओं को मेंशन किया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।