होम अफवाह फैलाने पर होगी दंडात्मक कार्यवाही, फेक न्यूज और अफवाहों से रहे सावधान

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 23, 2020 09:09 PM

अफवाह फैलाने पर होगी दंडात्मक कार्यवाही, फेक न्यूज और अफवाहों से रहे सावधान

अफवाह फैलाने पर होगी दंडात्मक कार्यवाही, फेक न्यूज और अफवाहों से रहे सावधान

अफवाह फैलाने पर होगी दंडात्मक कार्यवाही, फेक न्यूज और अफवाहों से रहे सावधान

मध्य प्रदेश के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए है। उन्होंने कोविड-19 और आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधिकारियों को मध्य प्रदेश में शांति और सद्भाव बनाये रखने के लिये सभी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। डॉ. मिश्रा ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में चलने वाली फेक न्यूज और अफवाहों से सजग एवं सतर्क रहते हुए सावधानी बरते।डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों को फेक न्यूज और अफवाहों जैसी गलत जानकारी फैलाने वाले आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही करने को कहा है। वही शुक्रवार को भोपाल पुलिस द्वारा लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाते हुए ज़िले में लॉक डाउन अवधि दिनाँक 22 मार्च से 22 मई की शाम तक शासकीय आदेशों के उल्लंघन के कुल 5379 मामलें दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। जबकि विगत 24 घण्टे में राजधानी भोपाल में कुल 106 मामलें किये दर्ज।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)