होम महाराष्‍ट्र में साधु और उसके सेवादार की हत्‍या करने वाला हिस्‍ट्रीशीटर गिरफ्तार

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 24, 2020 07:01 PM

महाराष्‍ट्र में साधु और उसके सेवादार की हत्‍या करने वाला हिस्‍ट्रीशीटर गिरफ्तार

महाराष्‍ट्र में साधु और उसके सेवादार की हत्‍या करने वाला हिस्‍ट्रीशीटर गिरफ्तार

महाराष्‍ट्र में साधु और उसके सेवादार की हत्‍या करने वाला हिस्‍ट्रीशीटर गिरफ्तार

महाराष्‍ट्र के नांदेड़ में एक साधु और उसके एक सेवादार की हत्‍या के मामले में पुलिस ने साईंनाथ लंगोट नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्‍या की वजह लूट थी। आरोपी साधू के पास 70 हजार रुपए और एक लैपटॉप लेकर भागा था जो बरामद कर लिया गया है। साईंनाथ लंगोट साधु का भक्‍त बताया जा रहा है। वो हिस्‍ट्री शीटर भी रह चुका है और उसपर यौन उत्‍पीड़न का भी मुकदमा दर्ज है। तेलंगाना बॉर्डर के पास से लंगोट की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि आरोपी साईंनाथ के उपर 10 साल पहले का एक हत्‍या का मुकदमा चल रहा है। वो भी उसी गांव का रहने वाला है जहां साधू रहता था। पुलिस ने बताया किसाधु शिवाचार्य निर्णय रुद्रप्रताप महाराज (33) और भगवान शिंदे (50) की सुबह करीब चार बजे हई थी। जब शिष्य आश्रम में पहुंचे तो उन्‍होंने देखा कि साधु शिवाचार्य की लाश पड़ी है। उन्‍होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन शुरू किया तो पता चला कि सेवक भगवान शिंदे का शव भी कुछ दूरी पर पड़ा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)