होम चीन से निकलने वाली कंपनियों पर सीएम योगी की नजर

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 23, 2020 08:54 PM

चीन से निकलने वाली कंपनियों पर सीएम योगी की नजर

चीन से निकलने वाली कंपनियों पर सीएम योगी की नजर

चीन से निकलने वाली कंपनियों पर सीएम योगी की नजर

कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर की कई कंपनियां अब चीन से बाहर निकलने की योजना पर काम कर रही हैं. इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) अब इन कंपनियों से सीधे तौर पर संपर्क कर उन्हें अपने यहां निवेश के लिए तैयार करने में जुटी है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की बनाई हुई टास्क फोर्स (UP Investment Task Force) अपने प्रस्ताव में इन कंपनियों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान करने की गारंटी दे रही है, ताकि अधिक से अधिक कंपनियों को उत्तर प्रदेश लाया जा सके.

इन कंपनियों के लिए भारत बड़ा बाजार
उत्तर प्रदेश सरकार की नजर जापान, अमेरिकी और यूरोपिय कंपनियों पर है, जो अब चीन से बाहर निकलने की सोच रही हैं. महाराष्ट्र टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक ये कंपनियां चीन की तर्ज पर दूसरे देशों में कारोबार स्थापित करने की सोच रही हैं और बड़ा बाजार होने के नाते इसका विकल्प उन्हें भारत में नजर आता है.

आगरा आ रही जर्मनी की फुटवियर कंपनी इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विदेशों कंपनियों को अपने यहां निवेश करने और उद्योग लगाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है. ये टास्क फोर्स विदेशी कंपनियों के प्रदेश में रेड कारपेट बिछा रही हैं जिसके फलस्वरूप हाल ही में एक दिग्गज जर्मन फुटवेयर कंपनी ने अपना प्लांट आगरा में शिफ्ट करने का फैसला किया है.

यूरोपियन कंपनियों के उद्योग समूह से चर्चा
विदेशी कंपनियों को अपने यहां लाने की मुहिम के अंतगर्त हाल ही में उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यूरोपियन कंपनियों के उद्योग समूह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की. इस समूह में 74 सदस्य शामिल थे. यूपी सरकार ने जिस उद्योग समूह से चर्चा की उसमें इटली, बेल्जियम, डेनमार्क आदि देशों के राजदूत भी शामिल रहे. यूपी सरकार की ओर से इनको उद्योग लगाने के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही गई.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)